Home Featured डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने हड़ताल के 15वें दिन फूंका स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला।
Featured - मुख्य - January 29, 2019

डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने हड़ताल के 15वें दिन फूंका स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला।

देखिये पूरा वीडियो भी

दरभंगा: डाटा इंट्री आपरेटरों संघर्ष समिति की बेमियादी हड़ताल 15 वें दिन मंगलवार को भी जारी रही। आपरेटरों ने जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष धरना जारी रखा। धरनार्थियों ने लहेरियासराय टावर चौक पर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया। मांगों की पूर्ति होने तक हड़ताल जारी रखने, नौकरी स्थाई करने आदि की मांग कर रहे थे। इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे थे। हड़तालियों ने कार्यपालक निदेशक से शीघ्र मांगों को पूर्ति कर हड़ताल को समाप्त कराने की मांग की। वक्ताओं में समिति के अध्यक्ष बब्लू राय, दीपक कुमार, रियाज, सुलेमान, हैदर, सरोज यादव, अशोक कुमार झा, सुरेश यादव, मनीष कुमार, राघव कुमार झा, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply