
बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक सवार को गोली मार लूटे पैसे!

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर बेखौफ अपराधियों गोली मारने की घटना को अंजाम दिया है। बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह कमतौल थाना क्षेत्र के सौतिया चौर के पास बैंक के कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर करीब 10 लाख रुपये लूट लिए। जख्मी को इलाज के लिए डीएमसीएच में दाखिल कराया गया है। उसकी दाएं जांघ में गोली लगी है। सदर डीएसपी अनोज कुमार ने डीएमसीएच पहुंच कर जख्मी से घटना की जानकारी ली। जख्मी की पहचान मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के समद निवासी प्रमोद बिहारी यादव के पुत्र अशोक यादव के रूप में कई गयी है। वह कभी 7 लाख तो कभी 10 लाख की लूट होने की बात कह रहे है। एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

