Home Featured लोकसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर वोट मांगेगा एनडीए: संजय झा
Featured - मुख्य - February 3, 2019

लोकसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर वोट मांगेगा एनडीए: संजय झा

राहुल कुमार की रिपोर्ट:
दरभंगा: सदर प्रखंड अंतर्गत तारसराय में एनडीए कार्यकर्ताओं ने संजय झा के नेतृत्व में बूथ लेवल बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता चंदन जयसवाल ने की। मौके पर श्री झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर वोट मांगा जाएगा । दरभंगा में लगातार दस वर्षों के किए हुए कार्य को दर्शाते हुए कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट से अट्ठारह लोकसभा क्षेत्रों के लोगों का सीधा संपर्क बिहार से अन्य प्रदेशों में जाने का हो जाएगा। साथ ही रोजगार भी लोगों को मिलेगा। वहीं एम्स के सवालों पर उन्होंने कहा कि बिहार का दूसरा एम्स दरभंगा में ही बनेगा। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव ,भालपट्टी मुखिया भोगेंद्र मंडल एवं सदर वार्ड संघ के अध्यक्ष सागर झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Share

Leave a Reply