Home Featured उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं इंप्लाइज एसोसिएशन दरभंगा इकाई का हुआ गठन।
Featured - मुख्य - February 3, 2019

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं इंप्लाइज एसोसिएशन दरभंगा इकाई का हुआ गठन।

राहुल कुमार की रिपोर्ट:
दरभंगा: उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एंप्लाइज एसोसिएशन के दरभंगा जिला इकाई का अधिवेशन चित्रगुप्त नगर बरहता रोड में रविवार को सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता कुमार संजय के द्वारा किया गया एवं मुख्य अतिथि के रूप में संघ के महासचिव रामानुज कुमार सिन्हा नर बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक कर्मियों की समस्या से बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को रूबरू कराएं ।
श्री सिन्हा के नेतृत्व में उत्तर बिहार ग्रामीण ऑफिसर्स एवं एम्पलाइज एसोसिएशन का गठन किया गया, जिसमें ऑफिसर्स यूनियन में राधे श्याम पासवान को अध्यक्ष, अमित कुमार को उपाध्यक्ष, रामाशंकर सिंह को महासचिव ,जाहिद हुसैन सिद्दीकी को उपसचिव और मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वहीं इंप्लाइज एसोसिएशन में अरविंद कुमार को अध्यक्ष, बालेश्वर शाह को उपाध्यक्ष ,राम नरेश पासवान को महासचिव, राम कुमार पासवान को उपसचिव, बसंत पासवान को कोषाध्यक्ष और रामबाबू महतो को संयोजक नियुक्त किया गया। अधिवेशन में मुख्य रूप से श्री कृष्ण कुमार, फूल बाबू झा ,अनिल कुमार झा, विवेक मेहता, हरिश्चंद्र मुखिया, अनूप पासवान, मो महताब आलम, उपेंद्र पासवान, मो फिर्दोष आदि लोग उपस्थित थे ।

Share

Leave a Reply