Home Featured जिला शांति समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को दी विदाई।
Featured - मुख्य - February 3, 2019

जिला शांति समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को दी विदाई।

दरभंगा: दरभंगा ज़िला शांति समिति सदस्यों ने अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह को विदाई दिया गया । मौके पर विधान पार्षद सदस्य सुनील कुमार सिंह, महापौर , दरभंगा नगर निगम, दरभंगा बैजंती देवी खेड़िया, एसएसपी बाबूराम, सहायक समाहर्ता , विवेक कुमार, डी एस पी अनोज कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टी के लोग, अन्य शांति समिति सदस्य उपस्थित थे। दुर्गा पूजा समिति, मुहर्रम कमिटी,अंजुमन खुदाम ए मिल्लत, बायसी मेहतर समाज संस्थान के सदस्यों ने भी इस मौके पर जिलाधिकारी को सम्मानित किया। मौके पर उनके कार्यकाल की तारीफ करते हुए विधान पार्षद सदस्य सुनील कुमार सिंह फफक फफक कर रो पड़े। उन्हें लोगों ने संभाला। कार्यक्रम में कई अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गई। कार्यक्रम में शैलेन्द्र झा, रामनरेश यादव, धर्मशीला गुप्ता, दीदार हुसैन चाँद, सुनीति रंजन दास, अशोक नायक, सर्फे आलम तमन्ना, नवीन सिन्हा सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Share

Leave a Reply