Home Featured सभी थानों द्वारा कबाड़ी दुकानों में चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।
Featured - मुख्य - February 6, 2019

सभी थानों द्वारा कबाड़ी दुकानों में चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।

दरभंगा: दरभंगा के पुलिस कप्तान बाबूराम अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश लगातार जारी रखे हुए हैं। एक तरफ जहाँ वारंटियों की गिरफ्तारी एवं कुर्की में तेजी आयी है वहीं सुरक्षात्मक उपायों केलिए भी पुलिस को तत्पर किया जा रहा है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को सभी थानों की पुलिस ने अपने अपने थानाक्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत कबाड़ी के दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। परंतु सवेरे से चालू इस अभियान में बुधवार दिन के तीन बजे तक किसी प्रकार के कहीं से भी कोई चोरी या अवैध सामान के बरामदगी की सूचना नही है। अभियान जारी है।

Share

Leave a Reply