Home Featured दरभंगा में देर शाम धारदार हथियार से गला रेत कर बालू गिट्टी व्यवसायी की हत्या।
Featured - मुख्य - February 8, 2019

दरभंगा में देर शाम धारदार हथियार से गला रेत कर बालू गिट्टी व्यवसायी की हत्या।

दरभंगा: दरभंगा के नए पुलिस कप्तान बाबूराम द्वारा अपराधियों पर ताबड़तोड़ नकेल कसने की कोशिशों के वाबजूद अपराधियों का मनोबल नही टूट रहा। शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे लहेरियासराय थानाक्षेत्र के अभण्डा मुहल्ले में 37 वर्षीय बालू गिट्टी व्यवसायी राजीव रंजन उर्फ राजू यादव की धारदार हथियार से गला रेत कर दी गयी। सूचना मिलते ही लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। घायल युवक को जबतक शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के भाई संजीव शेखर ने बताया कि उसी के मुहल्ले के खट्टर यादव के पुत्र राजा यादव ने घटना को अंजाम दिया है। मृतक के घर से आरोपी के घर की दूरी महज 50 गज है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनो साथ उठते बैठते थे। दोस्ती में पैसे के विवाद होने की अपुष्ट जानकारी स्थानीय लोगो के अनुसार मिल रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों एवं हत्यारे को पकड़ने में जुट गयी है।

Share

Leave a Reply