Home Featured एक किलो गांजा के साथ पुलिस ने किया कारोबारी को गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - February 10, 2019

एक किलो गांजा के साथ पुलिस ने किया कारोबारी को गिरफ्तार।

दरभंगा: दरभंगा पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को एक किलो गाँजा के साथ कारोबारी को सोनकी ओपी की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गुप्त सूचना के आधार पर जफरा गांव के भरत नारायण लालदेव के घर छापामारी की। जहां से एक किलो गांजा जप्त किया और गृहस्वामी सत्येन्द्र लालदेव को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने खबर की पुष्टि की है।

Share

Leave a Reply