Home Featured दंगा भड़काने की कोशिश को प्रशासन ने किया नाकाम, डीएम-एसएसपी ने खुद थामी कमान।
Featured - मुख्य - February 13, 2019

दंगा भड़काने की कोशिश को प्रशासन ने किया नाकाम, डीएम-एसएसपी ने खुद थामी कमान।

 

दरभंगा: चुनाव नजदीक आते ही असमाजिक तत्वों की हरकतें भी तेज हो गयी हैं और लोगों को भड़काने की कोशिशें तेज हो गयी हैं। हाल ही में हायाघाट के रसलपुर में भी ऐसा प्रयास किया गया था जिसे प्रशासन एवं बुद्धिजीवियों के पहल से संभाल लिया गया था। पर एक हफ्ते के भीतर उसी प्रकार का दूसरा मामला भी बुधवार को जिले के मब्बी ओपी क्षेत्र के ककरौली में सामने आया।
दरभंगा में मब्बी ओपी क्षेत्र के करकौली गांव में एक धार्मिक स्थल के पास आपत्तिजनक सामग्री फेकें जाने से बुधवार की सुबह लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। एक पक्ष पर आपत्तिजनक सामग्री फेकने का आरोप लगाते हुए जुटी भीड़ बवाल काटने लगी। सूचना मिलने पर स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पांच थानों की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस पर पथराव कर भीड़ ने पुलिस को खदेड़ दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम त्यागराजन और एसएसपी बाबू राम भारी संख्या में पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थिति पर नियंत्रण करने में जिला शांति समिति के सदस्य और गणमान्य लोग लोगों की भी अहम भूमिका रही। इस सब के बीच अफवाहों का बाजार गर्म है। करकौली में पिछले कई दिनों से दो पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। वाबजूद इसके स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है। लोगो मे शांति एवं सद्भाव केलिए प्रशासन तथा बुद्धिजीवियों का प्रयास लगातार जारी है।

Share

Leave a Reply