Home Featured क्विज प्रतियोगियता के विजेताओं के बीच आइरा जिलाध्यक्ष ने किया पुरस्कार वितरण।
Featured - मुख्य - February 16, 2019

क्विज प्रतियोगियता के विजेताओं के बीच आइरा जिलाध्यक्ष ने किया पुरस्कार वितरण।

शनिवार को अलीनगर के निजी विद्यालय में इब्राहिम एडुकेशनल एवं वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा स्कूली बच्चों केलिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्विज में कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण आइरा के जिलाध्यक्ष भवन मिश्रा को मुख्यअतिथि बना कर कराया गया। इस सम्मान से गदगद आइरा जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने ट्रस्ट के इस कदम की प्रशंसा की और कहा कि इसतरह के आयोजन से बच्चों के बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन एवं ट्रस्ट संचालक के प्रति इस आयोजन के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

Share

Leave a Reply