Home Featured नीतीश कुमार को खुद केलिए मॉल या माल नही बनाना, बिहार को बढ़ाना है: संजय झा।
Featured - मुख्य - February 17, 2019

नीतीश कुमार को खुद केलिए मॉल या माल नही बनाना, बिहार को बढ़ाना है: संजय झा।

देखिये पूरा वीडियो भी।

दरभंगा: जिस समय नीतीश कुमार को सत्ता मिली थी, उस समय की हालत किसी से छिपी नही थी। आज बिहार में चौतरफा विकास दिख रहा है। बिहार में जितना काम हुआ है, वह काम नीतीश कुमार ही कर सकते थे क्योंकि उन्हें अपने लिए मॉल या माल नही बनाना, बल्कि बिहार को बढ़ाना है।
उपरोक्त बातें रविवार को दरभंगा राज मैदान में में आयोजित जदयू के प्रमंडलीय सम्मेलन में अपने संबोधन में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कही। उन्होंने कहा कि जितना सर्वे भी बिहार का दिखाया जा रहा है लोकसभा चुनाव का उसके अनुसार एनडीए बिहार में 40 में से 40 या 39 सीट जरूर जीतेगी। अभी तक नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए यह मौका नही मिला था कि केंद्र में भी एनडीए की सरकार हो। ये एक डेढ़ साल से ऐसा संयोग है कि केंद्र और बिहार में एनडीए की सरकार है। यदि पाँच साल केंद्र और बिहार में एनडीए की सरकार रही तो जो नीतीश कुमार बिहार को गुजरात और महाराष्ट्र बना देंगे।
श्री झा ने एयरपोर्ट को पूरे मिथिला क्षेत्र केलिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही साथ एम्स केलिए भी आश्वस्त किया कि बिहार का दूसरा एम्स दरभंगा में ही बनेगा। तैयारी चल रही है।

Share

Leave a Reply