Home Featured बड़ी खबर: भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने ग्रहण की काँग्रेस की सदस्यता।
Featured - मुख्य - February 18, 2019

बड़ी खबर: भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने ग्रहण की काँग्रेस की सदस्यता।

दरभंगा: दरभंगा के भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने आज सोमवार की सुबह विधिवत रूप से काँग्रेस की सदयस्ता ग्रहण कर ली। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष उन्होंने सदस्यता ग्रहण की। इस आशय की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। ट्वीट में उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें सदस्यता ग्रहण करवाया। उन्होंने मिथिला के परम्परा के अनुसार पाग, चादर और मखान की माला से राहुल गांधी को सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि अरुण जेटली पर डीडीसीए घोटाले के जाँच की मांग करने पर भाजपा ने कीर्ति आजाद को निलंबित कर दिया था। इधर लगातार उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी और 14 फरवरी को सांसद कीर्ति आजाद ने स्वयं भी 15 फरवरी को कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की थी। परंतु 14 फरवरी को ही पुलवामा हमले शहीद सैनिकों की स्मृति में उन्होंने अपना कार्यक्रम 18 फरवरी केलिए टाल दिया था और आज सदस्यता ग्रहण किया। पूर्व में दी गयी जानकारी के अनुसार आज ही दिन के एक बजे दिल्ली में 24 अकबर रोड में प्रेस वार्ता करेंगे जिसमे आगे की रणनीति की घोषणा करने की उम्मीद है।

Share

Leave a Reply