
सोशल मीडिया में गलत अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: गत 13 फरवरी सदर थाना के मब्बी ओपी अंतर्गत करकौली गाँव ने घटित घटना के सम्बंध में सोशल मीडिया में गलत अफवाह फैलाने के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में दरभंगा सदर के अंचलाधिकारी अरुण कुमार सक्सेना के आवेदन पर सदर थाना में कांड संख्या 63/19 दर्ज हुई है। इस कांड को आपीसी 153A/295/295(A) एवं आईटी एक्ट 65/66/67 के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। आवेदन में अफवाह फैलाने वाले के मोबाइल नम्बर का वर्णन करते हुए मोबाइल धारक की खोजबीन कर आवश्यक करवाई का निर्देश दिया गया है।

