
बीजेपी से आजाद हुए कीर्ति कांग्रेसी बन आज पहुंचेंगे दरभंगा, शोभन में होगा स्वागत।

दरभंगा: सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद मंगलवार को कीर्ति आजाद दरभंगा पहुंचेंगे। अपराह्रन 12ः00 बजे दरभंगा आगमन सुनिश्चित है। दरभंगा जिला के विभिन्न प्रखंडों से उनके समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत हेतु शोभन चौक पर जमा होंगे।शोभन चौक से एकमी, हाजमा चैराहा, नाका न0-06, कर्पूरी चैक, बेता, लहेरियासराय पेट्रोल पंप होते हुए बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जाएंगे।
उक्त कार्यक्रम में सांसद श्री आजाद के साथ शक्ति सिंह गोहिल, सदानंद सिंह (नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस ), अखिलेश प्रसाद सिंह (सांसद राज्य सभा) , डॉ0 मदन मोहन झा (पूर्व मंत्री, बिहार सरकार ,प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस ) मौजूद होंगे।

