
Home Featured सऊदी अरब में बैठ फेसबुक पर देश विरोधी पोस्ट करने वाले दरभंगा के युवक पर प्राथमिकी दर्ज।
सऊदी अरब में बैठ फेसबुक पर देश विरोधी पोस्ट करने वाले दरभंगा के युवक पर प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: सोशल मीडिया में देशविरोधी पोस्ट करने के आरोप में एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। जिले के सिमरी थानाक्षेत्र के गोविंदपुर वस्तवाड़ा निवासी उमर खान के 24 वर्षीय पुत्र मिस्टर खान ने फेसबुक पर देशविरोधी नारा पोस्ट किया था। इस बाबत सिमरी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने मुकदमा दर्ज किया है। जब युवक की तलाश की गयी तो पता चला कि वह सऊदी अरब के ओमान में रहता है और वहीं से यह पोस्ट किया और शांति एवं सद्भाव को बिगाड़ने का कोशिश किया।

