Home Featured अल्पसंख्यक समुदाय के सभा में पहुंचे कई नेता।
Featured - मुख्य - February 26, 2019

अल्पसंख्यक समुदाय के सभा में पहुंचे कई नेता।

 

दरभंगा कार्यालय/अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा जिले के सदर प्रखंड के शिवधारा में एक सभा की आयोजन किया ।आयोजित सभा में बिहार सरकार के राज्य योजना परिषद सदस्य मुस्ताक अंसारी, सचिव हबीबुल्लाह को ग्रामीण विकास खादी ग्राम उद्योग संघ मधुबनी के द्वारा सभा में आए अतिथियों को पाग, चादर से सम्मानित किया ।सभा को श्री अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा कि मिथिलांचल के विकास में जदयू नेता संजय झा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में सरकार की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू किया है, जो पिछली किसी सरकार ने नहीं किया। श्री अंसारी ने आगे कहा कि बुनकरों एवं सुताकार महिलाओं को रोजगार देकर बहुत बड़ा काम किया है ।देश में पहला राज्य है जहां नीतीश कुमार के अगुवाई वाली सरकार बिहार के मरणासन्न खादी संस्थाओं के नए मॉडलो चरखा ,करघा खादी राज्य ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संस्थाओं के उपलब्ध कराकर नई शक्ति प्रदान किया है।

 

Share

Leave a Reply