Home Featured सुशील शर्मा ने दरभंगा के 27वें सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में ग्रहण किया पदभार।
Featured - मुख्य - March 7, 2019

सुशील शर्मा ने दरभंगा के 27वें सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में ग्रहण किया पदभार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये विडियो भी।
दरभंगा: गुरुवार को दरभंगा के 27वें जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में सुशील कुमार शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे बेतिया में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप पदस्थापित थे। श्री शर्मा जिला के साथ साथ प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के प्रभार में भी रहेंगे।
ज्ञात हो कि लालबाबू सिंह के तबादले के बाद सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक रविशंकर तिवारी सूचना एवं जनसंपर्क पदधिकारी के प्रभार में थे। गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में श्री तिवारी ने श्री शर्मा को पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री शर्मा ने कहा कि चुनाव नजदीक है और चुनाव से सम्बंधित कार्य उनकी फिलहाल प्राथमिकता रहेगी। मीडिया कर्मियों के सहयोग से जागरूकता एवं प्रचार प्रसार का कार्य किया जाएगा।
पदभार देने के बाद श्री तिवारी ने कहा कि उन्हें इस दौरान मीडियाकर्मियों का काफी सहयोग मिला और उम्मीद करते हैं कि नये पदाधिकारी को भी इसी प्रकार मिलता रहेगा। इस दौरान कार्यालय कर्मी मनीष कुमार आनन्द एवं रमेश झा आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply