
Home Featured अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

दरभंगा: शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं में बढ़ रहे व्रेस्ट कैंसर, यूटरस कैंसर एवं अन्य बीमारियों के कारण एवं बचाव के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया। इस संबंध ने डाॅक्टर शीला साहू , डाॅ. शीला झा, डाॅ. सुधा भारती आदि ने अपने विचार महिलाओं के बीमारियों एवं बचाव के सम्बंध में विचार रखे।इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अर्पणा झा, भारतीय अटल सेना की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना झा, बबिता मिश्रा आदि सहित अनेक शसक्त महिलाओं ने भाग लिया एवं विचार रखा।

