
शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
दरभंगा कार्यालय:- रविवार को दो ट्रेनों से जीआरपी पुलिस द्वारा देशी ,बिदेशी शराब के साथ कारोबारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बता दें की जयनगर पैसेंजर ट्रेन से 10 बोतल 300ml का देशी शराब लावारिश हालत में बरामद किया गया है।दूसरी ट्रेन दोपहर में डाउन बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन से 32 बोतल 750 एम एल का रॉयल स्टैग बिदेशी शराब के साथ कारोबारी अजय कुमार राय 42 पिता नागेश्वर राय थुम्बा देवरी थाना सिंघिया जिला समस्तीपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया है।

