Home Featured छात्रा को प्रताड़ित किये जाने के मामले की जांच में कस्तूरबा विद्यालय पहुँची पुलिस।
Featured - मुख्य - March 10, 2019

छात्रा को प्रताड़ित किये जाने के मामले की जांच में कस्तूरबा विद्यालय पहुँची पुलिस।

दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखण्ड के सिमरी थानाक्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को प्रताड़ित किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में सिमरी निवासी उपेंद्र शर्मा की पत्नी सिमरन देवी ने सिमरी थाना सहित विभिन्न अधिकारियों को आवेदन न्याय की गुहार लगायी है। अपने आवेदन में सिमरन देवी ने बताया है उनकी पुत्री अनामिका कुमारी उसी विद्यालय में वर्ग सात में पढ़ती है। उसके साथ वार्डन गुड्डू रानी ने मारपीट कर बेहोश कर दिया। सूचना मिलते ही वे वहां पहुंची और पुत्री का इलाज स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया। परंतु गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज केलिए दरभंगा ले जाया गया।
इधर घटना की सूचना मिलने पर मामले की जांच करने महिला थाना की टीम भी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी के नेतृत्व में पहुंची। पुलिस टीम ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply