Home Featured निर्वाचन कार्यो के तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा।
Featured - मुख्य - March 16, 2019

निर्वाचन कार्यो के तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा।

दरभंगा कार्यालय :- निर्वाचन विभाग बिहार, पटना द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये व्यय लेखा प्रबंधन तैयारी कार्य की समीक्षा किया गया। इसमें चुनाव प्रचार में राजनितिक दलों अथवा अभ्यर्थियो द्वारा चौपर का इस्तेमाल किये जाने के संबध में निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर प्रकाश डाला गया। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान गस्ती दलो, मतदान दलों आदि के निर्वाचन क्षेत्रों में भ्रमण को ट्रेक करने हेतु एक मोबाईल एप विकसित किया गया है। इसका प्रशिक्षण अगले मंगलवार को दिया जाएगा। चुनाव प्रचार कार्यो में अभ्यर्थियों द्वारा किये जाने वाले व्यय का समुचित अनुश्रवण करने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशो को भी बताया गया।
इस वीडियों कन्फ्रेंस में डीएम, एसएसपी एवं सभी कोषांगो के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply