
बाजितपुर के वार्ड नंबर दो से चाय की दुकान से भारी मात्रा में शराब बरामद
दरभंगा कार्यालय:-मद्य निषेध अभियान के तहत चलाए जा रहे विशेष छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बाजितपुर पंचायत के वार्ड नं दो निवासी राम विलास मंडल के पुत्र लालबाबू मंडल की चाय दुकान से सोमवार की अहले सुबह 69 बोतल शराब बरामद की गई। बाजितपुर ओपी अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार अमर के नेतृत्व में शामिल एसआई इशरार खान, निरंजन तिवारी एवं अन्य सशस्त्र बल के जवानों ने बरामदगी की। बरामद शराब में इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 375 एमएल की 18, रॉयल स्टैग 375 एमएल की 15 एवं रायल स्टैग की 180 एमएल की 36 कुल 69 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। ओपी अध्यक्ष के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

