Home Featured वाहनों की जाँच में 24 लाख रूपया की वसूली
Featured - मुख्य - March 18, 2019

वाहनों की जाँच में 24 लाख रूपया की वसूली

दरभंगा कार्यालय :-लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने तथा भयमुक्त वातावरण में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गैर-कानूनी गतिविधियों में सलिप्त/आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। एफ.एस.टी., एस.एस.टी. द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर लगातार दविश बनायी जा रही है।

इनके द्वारा वाहनों की सघनता से जाँच कर गैर-कानूनी आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। वाहनों की जाँच में वाहन मालिकों से अबतक 24 लाख रूपया वसूली हुई है। वहीं पुलिस के द्वारा 12,925 लीटर शराब जब्त की गई है। आपराधिक प्रवृत्ति के 6434 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत किया गया है। वहीं 23 लोगों के विरूद्ध सी.सी.ए. के तहत कार्रवाई की गई है। 1928 व्यक्तियों से बंध पत्र भरवाया गया है। कुल 258 भेद्द टोले की पहचान हुई है। वहीं 884 व्यक्ति ऐसे चिन्ह्ति किये गए हैं जिसके द्वारा गड़बड़ी फैलायी जाने की आशंका है।

Share

Leave a Reply