Home Featured अहले सुबह सड़क किनारे मिली अधेड़ की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस।
Featured - मुख्य - March 19, 2019

अहले सुबह सड़क किनारे मिली अधेड़ की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस।

दरभंगा: मंगलवार अहले सुबह एक अधेड़ की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भड़वारा में आज सुबह भड़वारा चौक से पश्चिम भड़वारा सकरपुर रोड में केशव एकेडमी के पास स्थानीय लोगों ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की लाश देखी। लाश के सम्बंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक भड़वारा निवासी मो0 जलील का पुत्र मो0 मुस्तकीम है। लाश के पास मृतक के कपड़े पड़े थे और हाथ मे घड़ी भी था।
स्थानीय लोगों द्वारा सिंहवाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है और जाँच पड़ताल शुरू कर दी गयी।

Share

Leave a Reply