Home Featured डीएम की अध्यक्षता में केवटी और जाले विधानसभा में चुनाव को लेकर बैठक आयोजित।
Featured - मुख्य - March 19, 2019

डीएम की अध्यक्षता में केवटी और जाले विधानसभा में चुनाव को लेकर बैठक आयोजित।

दरभंगा कार्यालय:- जिला पदाधिकारी डॉ ० त्याग राजन एम एस के अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन प्रांगण में केवटी 86 विधानसभा तथा जाले 87 विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त चुनावी बैठक किया गया। जिसमें सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस पदाधिकारी से बुथ के सम्बन्ध में बारी बारी से हर पहलू पर गहन जानकारी जिला पदाधिकारी नें लिया वहीं अनुपस्थित मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण पुछने का आदेश दिया तथा दवंग व्यक्ति , शराब बेचने वाले तथा शरारती तत्त्वों को चिन्हित कर अविलम्ब कारवाई करने का आदेश विभागीय अधिकारियों को दिया ।वहीं इस बैठक में एसएसपी बाबुराम ने कहा कि सभी मिलजुल कर अपनी ज़िम्मेदारी को समझते हुए काम करें। तथा काम में कोताही करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। इस बैठक में डीडीसी कारी प्रसाद महतो, एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता,सीटीएसपी योगेन्द्र प्रसाद, डीएसपी अनोज कुमार, केवटी सीओ,बीडियो ,कमतौल,रैयाम, केवटी,सिंघबारा,सिमरी के थाना अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजुद थे।

Share

Leave a Reply