Home Featured सेविका चयन में अनियमितता बरतने वाले महिला पर्यवेक्षिकाओं पर कारवाई।
Featured - मुख्य - March 25, 2019

सेविका चयन में अनियमितता बरतने वाले महिला पर्यवेक्षिकाओं पर कारवाई।

दरभंगा कार्यालय:-जिला पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा समेकित बाल विकास परियोजना, बहेड़ी में आँगनवाड़ी सेविका/सहायिका के चयन में अनियमितता बरते जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों की जाँच डी.पी.ओ.(आई.सी.डी.एस.) एवं सदर सी.डी.पी.ओ. से करायी गई। जाँच दल द्वारा 23 परिवादों की जाँच की गई, जिसमें 05 महिला पर्यवेक्षिकाओं के द्वारा आँगनवाड़ी सेविका/सहायिका चयन में अनियमितता बरते जाने की बातें प्रकाश में आई है। उक्त सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं से स्पष्टीकरण पूछा गया है। जिसमें प्रियंका कुमारी, राम शोभा कुमारी, मनोरमा देवी एवं उषा कुमारी के नाम शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि आँगनवाड़ी सेविका/सहायिका चयन कमिटि में वार्ड सदस्य – अध्यक्ष और महिला पर्यवेक्षिका – सदस्य सचिव होते हैं। डी.पी.ओ. (आई.सी.डी.एस.) द्वारा बताया गया कि हनुमाननगर सी.डी.पी.ओ. के जाँच में भी एक महिला पर्यवेक्षिका रिंकू कुमारी के विरूद्ध सेविका/सहायिका के चयन में अनियमितता बरते जाने की शिकायतें प्राप्त हुई है। उक्त महिला पर्यवेक्षिका से भी स्पष्टीकरण पूछा गया है।वही एक महिला पर्यवेक्षका रिंकू रानी गुप्ता को जिलाधिकारी ने बर्खास्त करने की बात कही।
जिला पदाधिकारी, दरभंगा ने भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने का संकेत दिया है।

Share

Leave a Reply