Home Featured जिला के अधिकारिक वेबसाइट से मंत्री के छायाचित्र विलोपित करने का निर्देश
Featured - मुख्य - March 26, 2019

जिला के अधिकारिक वेबसाइट से मंत्री के छायाचित्र विलोपित करने का निर्देश

दरभंगा कार्यालय:- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2019 के संदर्भ में जिला के अधिकारिक वेबसाइट (आॅफिसियल वेबसाइट) से राजनेताओं /राजनीतिक दलों /मंत्री के छायाचित्र /विवरण/संदर्भ आदि को तत्काल प्रभाव से विलोपित करने हेतु निर्देशित किया गया है। आयोग का निर्देश के अनुसार राजनीतिक दलों एवं अभ्यार्थियों के लिए आदर्श आचार संहिता अनुपालन की निर्देशिका में उद्धत है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जिलों को आयोग के निर्देशों का तत्काल अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय, दरभंगा द्वारा आई टी कोषांग दरभंगा को इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई करने हेतु कहा गया है।

Share

Leave a Reply