
दरभंगा डीएम की जनसुनवाई में 26 शिकायतें निस्तारित, त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश।
दरभंगा: आम नागरिकों की परेशानियों के त्वरित निपटारे के लिए जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। डीएम ने सीधे जनता से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।भूमि विवाद, खनन, शिक्षा व पथ निर्माण विभाग से जुड़ी कुल 26 शिकायतें दर्ज की गईं। कई परिवादों का तत्काल निपटारा किया गया, जबकि बाकी के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी शिकायतों पर प्राथमिकता से अमल हो और कोई विलंब न बरता जाए।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता से काम करने का आदेश देते हुए चेतावनी दी कि जनसमस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जनसुनवाई को प्रशासन-जनता संवाद का मजबूत माध्यम बताते हुए डीएम ने कहा कि इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि जनता का प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।


