
26 नवंबर से होगा संगीतमय रामकथा का आयोजन, प्रचार रथ को किया गया रवाना।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शहर के लहेरियासराय के हाउसिंग कॉलोनी अवस्थित पार्क में आगामी 26 नवम्बर से पांच दिसम्बर तक संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को प्रचार रथ को क्षेत्र में रवाना किया गया। यह प्रचार रथ शहरी क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में भ्रमण करेगा। प्रचार रथ को पूर्व पार्षद रीता सिंह, रणवीर कुमार, शिशिर कर्ण, ललन झा व राजेश सिंह आदि ने हनुमान झंडी दिखाकर रवाना किया। रीता सिंह ने कहा कि 27 नवंबर को मानस मंदाकिनी दिव्यांशी रामकथा की शुरुआत करेंगी।

संयोजक राजेश सिंह ने बताया कि कथा स्थल पर स्थानीय कलाकारों का प्रत्येक दिन दो घंटे भजन का कार्यक्रम रहेगा। मुख्य अतिथि के तौर पर चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव सहित प्रदेश के कई मंत्री व विधायक भी भाग लेंगे।

मौके पर ललन झा, पुरुषोत्तम राठौड़, पंकज कुमार झा, अरविंद सिंह, रामबाबू चौधरी, पवन कुमार सिंह, राकेश सिंह, रुनु झा, राम दिनेश महथा एवं सुनील कुमार सिंह आदि भी मौजूद थे।

