
मतदाता जागरूकता हेतु साईकिल रैली का आयोजन।
दरभंगा: लोकसभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कल लहेरियाससराय से दरभंगा के बीच साईकिल रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में स्कूल के छात्र/छात्राएँ भाग लेंगे। यह रैली नेहरू स्टेडियम-नाका नं. 06-आयकर चैराहा – विद्यापति चैक-दरभंगा रेलवे स्टेशन-दोनार-बेंता-लहेरियासराय टावर होते हुए नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय, दरभंगा में आकर खत्म होगा।
इस रैली में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं को चिन्ह्ति कर सूचीबद्ध करने, यातायात एवं सुरक्षा प्रारम्भिक उपचार हेतु चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक तैयारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा/नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग, दरभंगा द्वारा किया जायेगा। सचिव, जिला खेल संघ, दरभंगा द्वारा रैली में आवश्यक सहयोग किया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी डाॅ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा निदेश दिया गया कि अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा पूरे कार्यक्रम को अनुश्रवण एवं अपने देख-रेख में सम्पन्न करायेंगे। पूरे कार्यक्रम के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग डाॅ0 कारी प्रसाद महतो रहेंगे।

