Home Featured बागियों का अखाड़ा बनता जा रहा है मधुबनी लोकसभा, अब फातमी ने भी कर दी चुनाव लड़ने की घोषणा।

बागियों का अखाड़ा बनता जा रहा है मधुबनी लोकसभा, अब फातमी ने भी कर दी चुनाव लड़ने की घोषणा।

दरभंगा। अभिषेक कुमार

लोकसभा चुनाव में इस बार मधुबनी लोकसभा क्षेत्र बागियों का अखाड़ा बनता नजर आ रहा है। और बागी भी एक तरफ नही, बल्कि दोनो खेमे में ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। राजद के दरभंगा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने भी कई दिनों से चले आ रहे राजनितिक सस्पेंस का पटाक्षेप करते हुए आज अंततः मधुबनी से नामांकन की घोषणा कर दी है। अपने सोशल मीडिया पेज से उन्होंने 18 अप्रैल को नामांकन की घोषणा करते हुए समर्थकों से जुटने की अपील की है।
ज्ञात हो कि राजद द्वारा मधुबनी लोकसभा का प्रभारी मो0 अली अशरफ फातमी को बनाया गया था। परंतु टिकट बंटवारे में यह सीट महागठबंधन में भीआईपी पार्टी के खाते में चले जाने के बाद श्री फातमी टिकट कट गया था। इस बात से उनकी नाराजगी लगातार सार्वजनिक रूप से मीडिया के माध्यम से भी सामने आ रही थी। उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक एवं सभा भी की थी जिसमे भारी संख्या में लोग जुटे थे।
इसप्रकार मधुबनी में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद बढ़ गयी है। एक तरफ जहां असंतुष्ट के रूप में अली अशरफ फातमी ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है, वहीं कॉंग्रेस के शकील अहमद और भाजपा के मृत्युंजय झा भी बागी तेवर दिखाते हुए मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में दोनो खेमे में विरोधियो के साथ साथ अपनो से निपटने की चुनौती प्रत्यशियों केलिए निश्चित रूप से बड़ी चुनौती हो सकती है।

Share

Leave a Reply