Home Featured मतदान कर्मियों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग।
Featured - मुख्य - April 18, 2019

मतदान कर्मियों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग।

दरभंगा कार्यालय: लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 06 विधान सभा क्षेत्र एवं 23-समस्तीपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 02 विधानसभा क्षेत्र हेतु +2 शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, लहेरियासराय में फैसीलिटेशन सेंटर स्थापित किया गया, जहाँ दिनांक 15/04/2019 तथा दिनांक 16/04/2019 को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण प्राप्त मतदान कर्मियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फैसीलिटेशन सेंटर के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला कृषि पदाधिकारी, दरभंगा ने बताया कि लोक सभा आम निर्वाचन क्षेत्र 14- दरभंगा के सभी छः विधानसभा क्षेत्र 79-गौड़ाबौराम, 80-बेनीपुर, 81-अलीनगर, 82-दरभंगा ग्रामीण, 83-दरभंगा तथा 85-बहादुरपुर के लिए एवं 23-समस्तीपुर के दो विधान सभा क्षेत्र 78-कुशेश्वरस्थान एवं 84-हायाघाट के लिए कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया अगले तीन दिनों अर्थात् 19, 20 एवं 21 अप्रैल 2019 तक जारी रहेंगी।

Share

Leave a Reply