
मतदान कर्मियों ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग।
दरभंगा कार्यालय:-शुक्रवार को +2 सफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, लहेरियासराय में लोकसभा आम निर्वाचन 2019 हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों के पोस्टल मतदान के लिए बनाये गए फैसीलिटेशन सेन्टर पर प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों ने शांतिपूर्ण अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 23-समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 78-कुशेश्वरस्थान व 84-हायाघाट के लिए एक काउन्टर बनाया गया था जहाँ पर कुल 35 मतदान कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं 14-दरभंगा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल चार काउन्टर बनाये गये थे। जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 79-गौड़ाबौड़ाम तथा 80-बेनीपुर के लिए एक काउन्टर, 81 अलीनगर तथा 82-दरभंगा ग्रामीण के लिए एक काउन्टर बनाये गये थे। वहीं 83-दरभंगा तथा 85-बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक काउन्टर बनाये गये थे। जिसमें कुल 398 मतदान कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतपत्र कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया अगले दो दिनों अर्थात् 20 एवं 21 अप्रैल 2019 तक जारी रहेंगी।

