
गोडसे स्वतंत्र भारत का प्रथम आंतकवादी, दम है तो भाजपा गोडसे मुर्दाबाद बोलकर दिखाये: सिद्दीकी।
देखिये प्रेस वार्ता का वीडियो भी।
देखिये प्रेस वार्ता का वीडियो भी 👆
दरभंगा: बिहार में दरभंगा लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बड़ा बयान दिया है। दरभंगा में पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल बारी सिद्दीकी ने नाथूराम गोडसे को देश का पहला आतंकवादी करार दिया और कहा, भाजपा में हिम्मत है तो गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाये. सिद्दीकी ने साथ ही कहा, उन्हें और उनके समर्थकों को भारत माता की जय कहने में परेशानी नहीं है, लेकिन देशभक्ति के सार्टिफिकेट बांटने वाले के कहने पर कहने की जरूरत नही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है इसलिए वैमनस्यता फैलाने वाली बातें बोल रही है। मोदी की सरकार ने कोई नया काम नही किया है। उन्होंने कॉंग्रेस के कार्यो का बस नाम बदल दिया है। यह सरकार केवल नामांकरण करने और बांटने की राजनीति करती है।
दरभंगा के विकास के प्रतिबद्धता बताते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकता को दर्शाते हुए दरभंगा केलिए अपना मोनेफेस्टो जारी किया है।
प्रेस वार्ता के दौरान बिहार प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी रघुनाथ प्रसाद, राजद जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव, मीडिया प्रभारी बिमलेश यादव, उमेश राय आदि भी मौजूद थे।

