Home Featured प्रेसवार्ता में विलम्ब से पहुँचे अश्विनी चौबे ने घण्टा भर दिया भाषण, पर नही दिये सवालों के जवाब।
Featured - मुख्य - April 23, 2019

प्रेसवार्ता में विलम्ब से पहुँचे अश्विनी चौबे ने घण्टा भर दिया भाषण, पर नही दिये सवालों के जवाब।

देखिये सवाल-जवाब के दौरान का वीडियो भी

देखिये सवाल-जवाब के दौरान का वीडियो भी👆

दरभंगा: चुनाव के समय या अन्य दिनों में भी नेता और मीडिया का रिश्ता जुड़ा ही रहता है। कभी किसी मुद्दे पर सकारात्मक, तो कभी नकारत्मक। चुनाव के समय सभाएं होती हैं तो मीडियाकर्मी बस कवरेज करते हैं। मीडियाकर्मियों को यदि सवाल पूछने होते हैं तो या इंटरव्यू के दौरान या प्रेस वार्ता के दौरान पूछ लेते हैं। परंतु जो नेता प्रेसवार्ता में मीडिया के सवालों से भागते नजर आते हैं, उनकी असहज स्थिति का अंदाजा जनता स्वयं लगा सकती है।
कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को भाजपा के दरभंगा लोकसभा चुनाव कार्यालय में देखने को मिला जब भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे प्रेस वार्ता में अपने घण्टे भर के लंबे संबोधन में पत्रकारों से कैमरा पकड़वाये रहे और जब पत्रकारों के सवालों की बारी आयी तभी एकाध सवाल में ही सीधा जवाब की जगह लम्बा लम्बा संबोधन देने लगे। और सवालो को दरकिनार करते हुए पत्रकारों को छोड़कर कर चलते बने। खास कर वे उस सवाल पर असहज हो गये जब साध्वी प्रज्ञा के शहीद हेमन्त करकरे पर दिए विवादित बयान पर सवाल किया गया। उन्होंने उसे अनसुना करते हुए हॉल से निकल जाना बेहतर समझा।
भाजपा द्वारा दिन के एक बजे अश्विनी चौबे के प्रेस वार्ता का समय निर्धारित था। श्री चौबे करीब एक घण्टा लेट पहुँचे और जब प्रेस वार्ता शुरू हुई तो प्रेस वार्ता की जगह श्री चौबे का लगभग घण्टे भर का सम्बोधन मीडियाकर्मियों को सुनना पड़ा। पर जब मीडियाकर्मियों के सवाल की बारी आयी तो सवालो को सुनकर श्री चौबे असहज होने लगे और निकल लिए।
प्रेस वार्ता में सामान्य तौर नेता अपनी बात रखकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हैं जिनसे उनकी स्थिति सभी दृष्टिकोण से स्पष्ट होकर सामने आती है।

Share

Leave a Reply