
लोकसभा चुनाव को लेकर घुड़सवार दस्ता ने निकाला फ्लैगमार्च।
जाले: मधुबनी में 6 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने व असामाजिक तत्वो में भय उपन्न करने को लेकर घुड़सवार सशस्त्र पुलिस बल ने फ्लैगमार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च में अंचलाधिकारी कमल कुमार, थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार की शाम फ्लैगमार्च निकाला गया। यह फ्लैगमार्च जाले थाना से चलकर शंकरचौक, महावीर बाजार, गणपति बाजार, गाँधीचौक, लतराहा, दोघरा, राढ़ी, सौड़िया, पकटोला, कछुवा, कदमचौक, बिहारी, नरौछ, काजी बहेड़ा, नगरडीह, धमाद, जाले हाट आदि का भ्रमण किया।

