
JEE-MAIN में सफलता अर्जित कर मुकुंद ने रौशन किया गांव एवं क्षेत्र का नाम।
दरभंगा: हायाघाट प्रखंड के मनोरथा गांव निवासी रंजीत प्रसाद दास एवं अनिता कुमारी के बड़े पुत्र मुकुंद भारती ने जेईई मेन के प्रकाशित परीक्षाफल में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार व गांव का नाम रौशन किया है।प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका माता के पुत्र मुकुंद भारती को भौतिकी में 91.49%, रसायन में 49.46% व गणित में 37.18% के साथ ओवरऑल 75.27 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। एससी कोटे से सफल मुकुंद भारती ने यह सफलता सेल्फ स्टडी से अर्जित किया है।वे इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व परिवार को दिया है।

