
प्राण प्रतिष्ठा के साथ हनुमान जी की मूर्ति स्थापित।
दरभंगा कार्यालय:- गुरुवार को काशीपुर मजरगाही ग्राम में संगमरमर का श्री श्री 108 श्री हनुमानजी महाराज के प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना किया गया, जिसमे आचार्य गोविन्द आचार्य एवं पांच विद्वान पंडित गोविंद झा, अमरनाथ झा, इत्यादि वेद ध्वनि से हनुमान महाराज की प्राण प्रतिष्ठा किया। जिसमें सम्पूर्ण ग्रामीण का सहयोग रहा। मूर्ति कलकत्ता से राम नाथ महतो एवं सरोज कुमार मिश्र लाकर ग्रामीण के सहयोग से स्थापना करवाये। ग्राम के प्रमुख व्यक्ति उग्र नाथ मिश्र, कृष्ण बल्लभ मिश्र ललित कुमार मिश्र, कमल महतो, गणेश महतो, उजान महतो, शिवनाथ महतो, गणेश महतो, सुरेंद्र महतो , जगदीश मुखिया, इत्यादि सम्पूर्ण ग्रामवासी उपस्थित थे, कलयुग के प्रत्यक्ष देवता हनुमानजी महाराज से सभी ग्रामवासियों ने आशीर्वाद लिया, साथ ही प्रसाद वितरण एवं भंडारा का भी आयोजन हुआ।

