
पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा नेता राजू, नम आंखों से लोगो ने दी विदाई।
दरभंगा : भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू सिंह का अंतिम संस्कार शुभंकरपुर स्थित सती स्थान के श्मसान घाट पर किया गया। राजू सिंह के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके 7 वर्षीय पुत्र कार्तिक ने दिया। आज सुबह लखनऊ से जैसे ही उनका पार्थिव शरीर मिजार्पुर स्थित जानकी पैलेस पर लाया गया, उस समय वहां मौजूद लोगो की आंखें नम हो गयी। सर्वप्रथम हायाघाट के विधायक अमरनाथ गामी एवं जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने भाजपा का झंडा उनके पार्थिव शरीर पर रखकर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर दिलीप झा, अविनाश, महेश, राकेश, मनीष सत्य, रूद्र नारायण मंडल, रंगनाथ ठाकुर, विमलेश, अमलेश झा, मुकुन्द चौधरी, राजू तिवारी, अभयानंद झा, तनवीर हसन, निर्भय भारद्वाज, धर्मशीला गुप्ता, मीना झा, पंकज झा, शशि यादव, भरत सहनी, नंदकिशोर झा बेचन, अवधेश झा, विकास चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद शरण साहु, अंकुर गुप्ता, बालेंदु झा, सूरज मिश्रा, पिंटू भंडारी, सुमित सिंह, राजीव मधुकर, धर्म,रवींद्र चौपाल, रजनीश झा, चंदन झा,आनंद चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

