
Home Featured अग्निकांड में जले आधा दर्जन घर, सूचना पर भी नही पहुंचा अग्निशमन और न पहुंचे कोई अधिकारी।
अग्निकांड में जले आधा दर्जन घर, सूचना पर भी नही पहुंचा अग्निशमन और न पहुंचे कोई अधिकारी।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखण्ड के पिडरी पंचायत के वार्ड नम्बर एक मे छपरार गांव में आग लगने से एक के बाद एक करीब आधा दर्जन घर जल गए। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर भी न अग्निशमन की गाड़ी पहुंची और न ही कोई अधिकारी पहुंचे। अंततः स्थानीय लोगो ने किसी तरह आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में रामबली पासवान, झगरू दास एवं फूलबाबू दास सहित करीब आधा दर्जन लोगों के घर जल गए।

