Home Featured दावते इफ्तार में दरभंगा नगर निगम परिसर में शरीक हुए आम और खास।
Featured - मुख्य - June 2, 2019

दावते इफ्तार में दरभंगा नगर निगम परिसर में शरीक हुए आम और खास।

दरभंगा :लगातार 13वें वर्ष आयोजित इफ्तार में रविवार की शाम अजान होते ही पूरे निगम परिसर में एक दस्तरखान पर मुस्लिमों के साथ हिंदुओं ने भी इफ्तार में भाग लिया ।
वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा द्वारा आयोजित इस इफ्तार में मौलाना नज़ीर उस्मानी, सर्फे आलम तमन्ना, अब्दुल हमीद कुरैशी, मो उमर, मेहराज, रुस्तम, कलीम इत्यादि की साथ विधायक संजय सरावगी, अमरनाथ गामी, महापौर वैजयंती देवी खेड़िया, नगर आयुक्त रवीन्द्रनाथ, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार, अंचल अधिकारी, अरुण सक्सेना सहित दो दर्जन पार्षदगण भी शामिल हुए।

Share

Leave a Reply