
दुर्घटना में मृत रामनारायण साह के परिजन को आपदा विभाग से मिला चेक।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखण्ड के रामभद्रपुर पंचायत अंतर्गत उसमामठ गाँव मे स्वर्गीय रामनारायण साह की पत्नी को मंगलवार को आपदा विभाग से चार लाख का, पारिवारिक लाभ का 20 हजार का चेक तथा कबीर अन्तयेष्टि का तीन हजार नगद प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि सोमवार को उसमामठ स्थित अपने पान दुकान पर रात के करीब साढ़े दस बजे रामनारायण साह बैठे थे, तभी एक वाहन दुकान में घुस गया। इस दुर्घटना में रामनारायण साह की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए थे।
मंगलवार को चेक प्रदान करते समय बहादुरपुर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, रामभद्रपुर के मुखिया उज्ज्वल कुमार, वार्ड सदस्य श्याम बैरागन झा, पंचायत सचिव आदि भी उपस्थित थे।

