Home Featured अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अवैध उगाही केलिए नगर निगम व्यापारियों का कर रहा भयादोहन: गामी।
Featured - मुख्य - June 15, 2019

अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अवैध उगाही केलिए नगर निगम व्यापारियों का कर रहा भयादोहन: गामी।

दरभंगा: सत्ताधारी दल जदयू के विधायक सह बिहार विधानसभा के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी ने नगर निगम के अधिकारियों पर अवैध उगाही केलिए व्यापारियों के भयादोहन का बड़ा आरोप लगाया है। शुक्रवार को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर बाजार समिति स्थित व्यवसायी मुन्ना मंडल के दुकान में प्लास्टिक जब्ती की करवाई का आरोप लगाते हुए श्री गामी ने नगर निगम को आड़े हाथों लेते हुए छापेमारी में शामिल अधिकारियों को जमकर लताड़ा है। शनिवार को इस संबंध में श्री गामी ने बाकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस करवाई में शामिल नगर आयुक्त एवं नगर उपायुक्त के कार्य पद्धति पर घोर आपत्ति जतायी है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र से बाहर जाकर दोनों ही पदाधिकारी प्लास्टिक थैला जप्त करते हैं। ज्ञात हो कि प्लास्टिक थैली नये कानून के तहत बिक्री अवैध है। उसे जप्त करने के लिए नगर निगम क्षेत्र से बाहर जाकर भयादोहन करने की नीयत से पुलिस फोर्स लेकर साथ ही शोहरत के लिए व्यवसाय को बदनाम करने के नियत से बाजार समिति स्थित मुन्ना मंडल के दुकान पर छापेमारी कर 14 क्विंटल माल जप्त किया। व्यवसाई से पंद्रह सौ रुपए जुर्माना लेकर बिना जब्ती सूची बनाए रसीद के पीछे मात्र 7 क्विंटल माल को जप्त कर मनमाने ढंग से माल जप्त कर लिए। विधायक ने आगे कहा कि नियम के तहत उक्त थैला को वजन कर सील करते वक्त दो निष्पक्ष गवाह के सामने जब्ती सूची पर हस्ताक्षर करवाकर करवाई करनी चाहिए थी जो नहीं की गई। जब प्लास्टिक थैला नियम के तहत मानक है या नहीं इसकी भी जांच नहीं किया गया ।कुल मिलाकर इस घटना से प्रतीत होता है कि दोनों अधिकारी अवैध पैसा का लेन देन के लिए माल का वजन नहीं करवाया या कह सकते हैं अधिक माल का अवैध तरीका से बेच कर पैसा अर्जित करने के लिए ऐसा कार्य किया गया।मीडिया एवं पुलिस के साथ छापामारी करने का अर्थ है कि व्यापारियों पर भयादोहन हो एवं उन्हें इसे अनुचित कार्य में ख्याति मिले। जबकि किसी छापामारी के लिए थाना से मदद लेने से पहले पुलिस अधीक्षक की अनुमति लेनी आवश्यक है। श्री गामी ने व्यंग कसते हुए कहा कि नगर निगम के अपने जनहित के सैकड़ो कार्य लंबित रहते हैं। इनदिनों जलसंकट की भयावह स्थिति में जनता को सहयोग करने में विफल निगम ऐसे तामझाम लेकर छापेमारी केलिए दौड़ा जैसे कोई बड़ा जलश्रोत मिल गया हो। निगम क्षेत्र में तालाब भरे जा रहे हैं, उन्हें रोकने में अपने कार्य मे अक्षम हैं और कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर भयादोहन की कारवाई करते हैं। प्लास्टिक से अलग प्रदूषण फैलता है तो क्या यह प्रदूषण केवल शहर में मौजूद प्लास्टिक से ही फैलता है! शहर से प्लास्टिक निकले और गाँवों में जमीन को बंजर बनाये? विधायक श्री गामी ने मांग की है कि निगम के पास शहर में सैकड़ो कार्य लंबित रहते हैं जो वह कर नही पाता, इसलिए पूरे क्षेत्र में प्लास्टिक प्रतिबंधित करवाने केलिए यह कार्य वन एवं पर्यावरण विभाग को दिया जाय। श्री गामी ने बताया कि उक्त आशय की आवेदन आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा को देते हुए जिला पदाधिकारी दरभंगा, नए नगर आयुक्त दरभंगा, नगर निगम प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग पटना को भी प्रतिलिपि आवेदन भेजा है।[/highlight]

Share

Leave a Reply