Home Featured तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत।
Featured - मुख्य - June 19, 2019

तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत।

दरभंगा: जिले के केवटी प्रखंड के हनुमाननगर गांव में बुधवार को एक बच्ची की मौत तालाब में डूबकर हो गई। मृतिका उसी गांव के मनोज कुमार यादव की 8 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी बतायी गई। घटना के संबंध बताया गया है कि वह दोपहर के करीब 12 बजे गांव के समीप तालाब में स्नान करने गई थी। उसी क्रम में पांव फिसलने से वह अधिक पानी में चली गयी। घर में उसे नहीं देख परिजनों को अंदेशा हुआ। खोजबीन के दौरान उसका शव तालाब में उपलाता हुआ देखा गया। सूचना मिलते ही सीओ अजीत कुमार झा व केवटी थाना पुलिस वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

Share

Leave a Reply