Home Featured कैम्प लगाकर 6807 लाभार्थी को किया गया प्रोत्साहन राशि का भुगतान।
Featured - मुख्य - June 21, 2019

कैम्प लगाकर 6807 लाभार्थी को किया गया प्रोत्साहन राशि का भुगतान।

दरभंगा: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्मित शौचालयों के लाभार्थी को शुक्रवार को डीआरडीए कार्यालय में कैम्प लगाकर प्रोत्साहन राशि 12 हज़ार रूपये लाभार्थी के बैंक खाता में ट्रांसफर कर दिया गया।कैम्प लगाकर लाभुक को राशि का भुगतान करने की यह कारवाई जिलाधिकारी डॉ.त्यागराजन के निर्देश पर किया गया है।
उप विकास आयुक्त डॉ.कारी प्रसाद ने बताया है कि अब तक बीडीओ लॉगिन पर कुल 7997 लाभार्थी थे जिसमे से शुक्रवार को 6807 लाभार्थी को प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। भुगतान की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share

Leave a Reply