Home Featured सेवानिवृत हुए प्राचार्य को संस्थान के कर्मियों द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई।
Featured - मुख्य - June 30, 2019

सेवानिवृत हुए प्राचार्य को संस्थान के कर्मियों द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई।

देखिये विदाई समारोह का वीडियो भी।

देखिये विदाई समारोह क वीडियो भी👆
दरभंगा: राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान सारामोहनपुर दरभंगा के प्राचार्य डा0 धनप्रकाश शर्मा रविवार को सेवानिवृत्त हो गए।इस अवसर पर संस्थान के कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सादगीपूर्ण आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने डा0 शर्मा के चालीस सालो के सेवा की चर्चा करते हुए उनके कार्यों की जम कर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि डा.शर्मा अपने मिलनसार मिदृभाषी सहज सरल स्वभाव के करण संस्थान और आम लोगों मे काफी लोकप्रिय रहे। इनका सेवाकाल दरभंगा के लोगो को काफी याद आयेगा। वर्ष 1989 मे शल्य चिकित्सक सह अध्यापक के पद पर योगदान करने वाले डा0 शर्मा जून 2018 मे प्राचार्य बने। इन्होंने ने अपना पदभार डा0 मधुसूदन द्विवेदी को दिया।इस अवसर पर डा.राजेश्वर दुबे, डा0 गोपाल कृष्ण चौबे, बिरजू कुमार, उमेश यादव, रघुनाथ मल्लिक, अर्जुन राम, शीला ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share

Leave a Reply