
पीड़ित परिवार से मिलने विधायक भोला यादव पहुंचे उघरा।
दरभंगा कार्यालय:जिले के बहादुरपुर प्रखंड के उघरा गांव में बीते दिन हुए पानी निकासी को लेकर मारपीट में घुरन राम की मृत्यु हो गया था। जहां क्षेत्र के विधायक भोला यादव पीड़ित परिवार से मिलने रविवार को उघरा पहुंच कर सांत्वना दिया और हर संभव मदद करने का भी भरोसा दिया। मौके पर पुर्व मुखिया नारायण जी झा,राम कलित झा, कामेश्वर पासवान, राजेश पासवान,सिताराम कुमार, बिरेंद्र कुमार झा, दशरथ यादव, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद अख्तर,तेतर राम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

