
जिले में बाढ़ पीड़ितों केलिए अबतक 26 सामुदायिक किचन से भोजन वितरण शुरू।
दरभंगा: जिले में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गयी है। सोमवार की सुबह कुल 26 जगहों पर सामुदायिक किचन शुरू होने और भोजन वितरण की जानकारी जिला प्रशासन द्वारा दी गयी है। इनमें घनश्यामपुर में बारह, मनीगाछी में पांच, तारडीह में छः, गौड़ाबौराम में दो, किरतपुर में एक सामुदायिक किचन चालू होने की सूचना है। सुरक्षित स्थल की खोज कर आवश्यकता अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है।

