
भाजपा आईटी सेल की बैठक आयोजित, सदस्यता अभियान पर जोर।
दरभंगा: भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक पंकज झा के अध्यक्षता मे बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रदेश आईटी सेल से सह संयोजक रौशन कुमार ने पार्टी के सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स बताए। उन्होंने कहा की सदस्यता अभियान को आईटी के माध्यम से हम तेज गती से चला सकते है। दरभंगा भाजपा का केन्द्र है और हम यहाँ अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाए जिससे आने वाले समय मे पार्टी और अधिक मजबूत होग।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया सदस्यता के इस महापर्व मे समाज के सभी वर्ग के लोगों को पार्टी का सदस्य बनाके अपना महत्वपूर्ण योगदान दें और राष्ट्र निर्माण मे सहयोग करे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मे जिला महामंत्री संजीव साह,जिला सदस्यता प्रभारी विवेकानंद पासवान,जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद,जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी,मुकेश शास्त्री, देवेन्द्र गुप्ता,आशुतोष झा,ओमप्रकाश सिंह,गणेश महथा,अविनाश झा,प्रेमकुमार मिश्र रिंकू,अरविन्द यादव,रोहित कुमार,राहुल सिंह, संजीव गुप्ता,राजीव मिश्र उपस्थित थे।

