
असामाजिक तत्वों द्वारा हॉस्टल के छात्रों के साथ मारपीट के बाद छात्रों ने किया प्रदर्शन।
देखिये वीडियो भी
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शुक्रवार की रात कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बीईआईटी माधोपट्टी के छात्रावास में रहने वाले छात्रों के साथ छात्रवास में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसके बाद छात्र आक्रोशित हो गए और शनिवार को महाविद्यालय में ताला जड़ कर धरना पर बैठ गए। आंदोलनकारी छात्रों का कहना था कि यह कोई पहलीबार नही है, अक्सर असामाजिक तत्व हॉस्टल में घुस आते हैं और मारपीट करते हैं। आंदोलनकारी छात्र नीतीश कुमार झा ने बताया कि इसकी बार बार शिकायत के वाबजूद महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई कदम उनकी सुरक्षा केलिए नही उठाया गया।
वहीं, छात्र गिरीश चन्द्र ने बताया कि हॉस्टल की सुरक्षा केलिए तैनात सुरक्षा गार्ड भी अक्सर गायब रहते हैं। उन्हें अंत मे कोई रास्ता नही मिला तो इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी समस्या को रखना पड़ रहा है। जब तक कोई ठोस व्यवस्था नही की जाती है, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

